अमरनाथ सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित  

जे टी न्यूज़, तेघड़ा/बेगूसराय : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जांबाज, बहादुर,समर्पित, जुझारू,कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता,बेगूसराय मानवाधिकार संगठन के प्रति भी प्रतिबद्ध एवं तेघड़ा अनुमंडल अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष तेघरा प्रखंड के मधुरापूर बिचला टोला निवासी श्री अमरनाथ सिंह के श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राम रतन सिंह उर्फ कामरेड ने की एवं मंच संचालन चकदाद मथुरापुर शाखा मंत्री कॉमरेड मनी भूषण सिंह ने की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय जिला के वरिष्ट नेता एवं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कॉमरेड अमरनाथ को इस दुनियां से जाना सिर्फ चकदाद मधुरापुर ही नहीं बल्कि पूरे जिला में कम्युनिस्ट आंदोलन को भारी छती हुई है। मानवाधिकार की लड़ाई लड़ने वाले वीर योद्धा इस दुनियां को ऐसे समय में अलविदा कर गये, जबकि देश में मानवाधिकार,धर्मनिरपेक्षता और हमारे संविधान पर खतरा पैदा हो गया है। आज देश में सम्राज्यवादी हुकूमत है और यह सरकार मानवाधिकार और संविधान को खत्म करने पर तुली है।

स्थानीय विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार देश में सिर्फ नफरत की खेती कर रही है।ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि देश आज जिस मुसीबत के दौर से गुजर रही है।ऐसे समय में अमरनाथ जी जैसे समर्पित साथी की कमी हमलोगों महशूस हो रहा है।आज हम सभी मर्माहत है।उनके जाने से जो अभाव पैदा हुआ है।उसे हम सब मिलकर पुरा करने का प्रयास करेंगे।उनके सपनों को साकार करेंगे।उन्होंने ने कहा कि हमारा भाई अमरनाथ दिल का साफ बेबाक व्यक्तित्व के धनी थे। जो भी उनकी समझ होता निःसंकोच प्रकट करते थे।इस अवसर पर मानवाधिकार के राज्य उपाध्यक्ष शाहिद कमाल वरिष्ठ पत्रकार महेश भारती,पार्टी के राज्य परिषद सदस्य जुलूम सिंह,जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र चौधरी,अंचल मंत्री परमानन्द सिंह,किसान नेता दिनेश सिंह, पार्टी केजिला परिषद सदस्य सनातन प्रसाद सिंह,शाखामंत्री मनी भूषण सिंह, चन्द्र भूषण सिंह,पूर्व मुखिया अशोक सिंह,एटक नेता रविन्द्र कुमार सिंह,प्रदीप कुमारी चिंटू, बरकू सिंह,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुस समद,कॉ.राज किशोर सिंह अधिवक्ता अरुण कुमार यादव,प्रमोद सिंह,चन्द्र चूड़ सिंह,महेन्द्र शर्मा, दिनेश सिंह आदि ने सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button