सिटी सेंट्रल स्कूल के सभी शाखाओं में दी गई पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजली

सिटी सेंट्रल स्कूल के सभी शाखाओं में दी गई पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलीजे टी न्यूज, समस्तीपुर : सिटी सेंट्रल स्कूल के सभी शाखाओं में पुलवामा हमले के 40 सीआरपीएफ जवानों को अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, व छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर वीर जवान शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक संजीव कुमार पांडे ने कहा कि आतंकवादियों के ऐसे कायरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाए कम होगी। पुलवामा में शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय प्राचार्य सी.के. ठाकुर, प्राचार्य कविता करुणाकरण, प्राचार्य मनीष कुमार, प्राचार्य तन्मय चक्रवर्ती , इंग्लिश टीचर शिवेश कौशल ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शैक्षणिक इंचार्ज राधेश्याम ठाकुर रोहित राज शंकर मिश्रा आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button