बढेगा तापमान सुबह में गुलाबी ठंड का दौर रहेगा जारी

बढेगा तापमान सुबह में गुलाबी ठंड का दौर रहेगा जारी जे टी न्यूज, समस्तीपुर : अगामी 19 फरवरी तक तापमान में बढोत्तरी होगी मगर सुबह के समय में गुलाबी ठंड का अहसास जारी रहने का अनुमान है। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 19 फरवरी, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हालांकि इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस बीच रह सकता है। 15 फरवरी को सतही हवा की रफ्तार ज्यादा रह सकती है उसके बाद औसतन 6-8 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से अगले एक-दो दिनों तक मुख्य रूप से पछिया हवा तथा उसके बाद पूरवा हवा का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button