सड़क सुरक्षा माह का समापन लाइव टेलीकास्ट में हुए सम्मिलित

सड़क सुरक्षा माह का समापन लाइव टेलीकास्ट में हुए सम्मिलित

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) बिहार के पटना में सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह 17 फ़रवरी, 2025 को अपराह्न 2 बजे अधिवेशन भवन में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट रोहतास जिला परिवहन विभाग के परिसर में प्रसारित किया गया था। मौके पर रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू, एमवीआई गुड्डू कुमार, संत जोसेफ स्कूल निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, संत जोसेफ स्कूल के छात्र- छात्राएं के साथ अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा माह के बारे में ज़रूरी बातें, सड़क सुरक्षा माह का आयोजन भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के आह्वान पर किया गया था। इस महीने में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, लघु फ़िल्म दिखाकर सड़क दुर्घटनाओं में मौत के बाद परिवार पर आयी विपत्ति की कहानी दिखाई गई थी। कम उम्र के युवकों को गाड़ी नहीं चलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया था l
जागरूकता प्रभात फ़ेरी भी निकाली गई थी। रन फॉर सेफ़्टी दौड़ का भी आयोजन किया गया था।

Related Articles

Back to top button