जिला स्तरीय जेनरल बाडी मिटिंग सम्पन्न
जिला स्तरीय जेनरल बाडी मिटिंग सम्पन्न

जे टी न्यूज, झारखंड: सोनाहातु,(बरसालडी ): राजेन्द्र सिंह मुंडा भवन में किसान सभा का जिला स्तरीय जेनरल बाडी मिटिंग सम्पन्न, झारखंड में शहीद तिलका मांझी, बिरसा मुंडा, सिद्धों कान्हो के रास्ते जल, जंगल, जमीन, खनिज , हाथियों के आतंक सहित किसान मुद्दों पर धारदार आन्दोलन की जरूरत – कृष्ण प्रसाद
अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड कृष्ण प्रसाद ने झारखंड सहित देशभर में कृषि संकट पर विस्तृत रूप में चर्चा करते हुए कहा देश के अन्नदाता किसानों का 13 माह चली किसान आन्दोलन का भारत सहित दुनिया भर म के किसानों में असर डाला है, लेकिन दुर्भाग्यवश यह है कि मोदी सरकार ने किसान आन्दोलन के साथ लिखित समझौता अब तक लागू नहीं हुआ, एम् एस पी सहित किसान मुद्दों पर देश भर में आन्दोलन जारी है।हर गांव में किसान सभा,हर किसान,किसान सभा में के नारे के तहत् झारखंड के हर गांवों में किसान सभा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, किसान सभा के स्थापना दिवस 11 अप्रेल को हल गांवों में किसान सभा झंडोत्तोलन करने का आव्हान किया गया। झारखंड राज्य हाथियों द्वारा 500 से ज्यादा किसानों की मौत, आएं दिन हाथियों द्वारा किसानों के मौत पर मोदी सरकार एवं हेमंत सोरेन सरकार पूर्णतः बिफल रहे, सांसद, विधायक मुकदर्शक बने हुए हैं,गाव के किसान अब उनके खिलाफ सवाल खड़ा करेंगे।
अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव कामरेड अवधेश कुमार ने कहा हमें घर घर जाकर किसान सभा सदस्यता अभियान चला कर झारखंड में बड़ा किसान आन्दोलन खड़ा करना होगा।
झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा अन्नदाता किसानों के साथ और अन्याय नहीं सहेंगे, मोदी सरकार का नयी कृषि बाजार नीति देश के अनाज गोदामों को कारपोरेट के हाथों सौंपने पर अमादा है, झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव असिम सरकार ने झारखंड में किसान आन्दोलन पर जोर दिया,इस अवसर पर जिला किसान सभा सचिव दिवाकर मुंडा, जिला कौंसिल सदस्य रतन महतो,घुरन पातर, उमेश महतो, प्रेमचंद पातर,पांडू मुंडा, शोभाराम महतो, जयपाल सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, विश्वेश्वर अहिर,लोधरो मुंडा,विसमबर महतो, दिनेश महतो,रिता स्वासी, हरिश्चंद्र प्रमाणिक सहित जिला भर से किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम चंद पातर ने किया।
दिनांक 15 फरवरी को नगड़ी प्रखंड के खेसारो गांव में किसान सभा कार्यकर्ताओं की जेनरल बाडी मिटिंग सम्पन्न हुआ, जिसमें राष्ट्रीयक् कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार, झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा- झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, संयुक्त सचिव असिम सरकार सहित किसान नेता मधुवा कच्छप,शंकर उरांव, ललित मुंडा , बिरेंद्र कुमार , एयता उरांव आदि ने संबोधित किया । अध्यक्षता ललित मुंडा ने किया।
समापन के पश्चात किसान आन्दोलन का समझौता लागू करो,एम,एस,पी की कानूनी गारंटी दो, लड़ेंगे – जितेंगे , किसान सभा जिन्दाबाद आदि नारे लग रहे थे।


