दूसरे दिन भी हुई मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

दूसरे दिन भी हुई मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

जे टी न्यूज, अररिया:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2025 के दूसरे दिन अररिया जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई। पहले पाली में 15175 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 273 अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में 15099 परीक्षार्थी उपस्थित और 319 अनुपस्थित थे। परीक्षा के दौरान सभी संबंधित अधिकारी, पुलिसकर्मी और सुरक्षा दल सक्रिय रूप से निगरानी में रहे। यह परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगी, जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 12:45 तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 2:00 से 5:15 तक आयोजित होगी।

Related Articles

Back to top button