20 मार्च को वामदलों द्वारा गोपालगंज में विशाल प्रदर्शन
20 मार्च को वामदलों द्वारा गोपालगंज में विशाल प्रदर्शन

जे टी न्यूज, गोपालगंज : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमिटी की बैठक का. बन्धु सिंह की अध्यक्षता में हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मण्डल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि देश में पहली बार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को दरकिनार कर मोदी सरकार हिंदू धर्म की ठीकेदारी लेने पर तुली हुई है।वह प्रयागराज जैसे महाकुंभ को अपना निजी संपति मान रही है।यही कारण है कि विपक्षी नेताओं को कुंभ में जाने या न जाने का नसीहत दे रही है।

दूसरी तरफ बिहार की डबल इंजन की सरकार घोर जन विरोधी हो गई है।बिहार में सरेआम हत्याएं हो रही है।औरतों पर अत्याचार रोज हो रहा है।कमजोर वर्ग कब के लोगों पर हमले बढ़े हैं।बिहार में विकास नाम की कोई चीज नहीं है।बिहार में कृषि आधारित ही संभव है।यहां 29 चीनी मिलें हैं।जिसमें से मात्र 10 चीनी मिलें चल रही हैं।बिहार में पलायन बड़ी तेजी से बढ़ रहा है।लेकिन बिहार सरकार के पास नए उद्योग लगाने की कोई सोच नहीं है।
उन्होंने कहा कि *बदलो बिहार बदलो सरकार* के नारे के साथ 20 मार्च को गोपालगंज सहित बिहार सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।जो बिहार को बदलने में निर्णायक कदम होगा।
बैठक को गोपालगंज के जिला सचिव सच्चिदानंद ठाकुर,मुना प्रसाद,शिवनारायण बारी,विजय कुमार शाही,मोहन डेविड,सुनैना देवी,राजेंद्र पाल आदि ने संबोधित किया।
