उप प्रमुख की कुर्सी बरकरार

उप प्रमुख की कुर्सी बरकरार

प्रमुख का डोला सिंहासन मात्र एक वोट से करना पड़ा संतोष

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत करगहर प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे सोमवार के दिन प्रमुख व उपप्रमुख की दावेदारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों से विश्वास मत हासिल किया गया।

विश्वास मत जीतने में प्रमुख अनीता देवी रही पीछे मात्र एक वोट से करना पड़ा संतोष। बाकी 19 वोट विपक्ष के खाते में। वही उप प्रमुख धर्मशिला देवी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रही। वोटिंग के दौरान उप प्रमुख धर्मशिला देवी को कुल मिलाकर 20 वोट मिले। ज्ञात हो कि प्रखंड अंतर्गत पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 28 है।

वोटिंग के दौरान सभागार मे 20 पंचायत समिति सदस्य ही उपस्थित थे। मौके पर धर्मशिला देवी, कृष्ण अवतार गुप्ता, रमता सिंह, कुंजन गुप्ता,

रमेश कुमार राम, दुर्गेश ओझा, चिंता देवी, रितेश कुमार, अरविंद कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Back to top button