फरार हत्यारोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाए गए कुर्की की चेतावनी
फरार हत्यारोपितों के घर पर इश्तेहार चिपकाए गए कुर्की की चेतावनी
जे टी न्यूज, भरगामा: भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसियाकला पंचायत के पोठिया गांव और पैकपार पंचायत के बिंदेश्वरी यादव के घर गुरुवार को पुलिस ने बैंड बाजे के साथ इश्तेहार चिपकाए। यह इश्तेहार उन फरार हत्यारोपितों के खिलाफ था, जिनमें संजय यादव, शंभू यादव, अजय यादव, संजय यादव और विजय यादव शामिल हैं। इन आरोपियों पर हत्या का आरोप है और ये लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के घरों पर चिपकाए गए इश्तेहार के माध्यम से उन्हें आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया है। यदि वे इश्तेहार का तामिला होने के बावजूद सरेंडर नहीं करते, तो पुलिस न्यायालय के आदेश पर उनकी संपत्ति की कुर्की करेगी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि संजय यादव के खिलाफ 2024 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था और तब से वह फरार है। इसके बाद से ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। अगर आरोपियों द्वारा आत्मसमर्पण नहीं किया जाता है, तो उनके खिलाफ और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई है, क्योंकि इस तरह से इश्तेहार चिपकाने का तरीका आमतौर पर देखा नहीं जाता है। पुलिस का उद्देश्य आरोपियों पर दबाव बनाना और उन्हें जल्द से जल्द कानून के हवाले करना है।

