जनविरोधी नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा आगे आएं -अरुण यादव
जनविरोधी नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा आगे आएं -अरुण यादव
जनविरोधी नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा आगे आएं -अरुण यादव / बिहार की जनता ने तय कर लिया है अबकी बार राज्य में तेजस्वी सरकार:
जे टी न्यूज, बिहपुर : युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आगामी 5 मार्च 2025 को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आहूत युवा चौपाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर बिहपुर में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव और कोशी स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव के गरिमामयी उपस्थिति में नवगछिया युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमन कुमार आनंद के अध्यक्षता एवं प्रधान महासचिव महमूद गजनवी के संचालन में युवा राजद की बैठक हुई। राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का रीढ़ युवा संगठन है। जनविरोधी नीतीश-भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए छात्र-युवा आगे आएं। राज्य में परिवर्तन की हवा चल रही है। बिहार की जनता ने तय कर लिया है अबकी बार राज्य में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनानी है। राजद प्रवक्ता ने युवा चौपाल कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए भारी संख्या में 5 मार्च को पटना पहुँचने की युवाओं से अपील किया है। उन्होंने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है नीतीश – भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश कर युवाओं को गोलबंद करना।
कोशी स्नातक क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी नितेश कुमार यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं को ठगने का काम किया है। इस सरकार को बदलने के लिए नौजवान संकल्प लें। युवा राजद के जिला अध्यक्ष अमन आनंद ने कहा कि युवा चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला से पंचायत स्तर तक युवा राजद द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में प्रखंड राजद बिहपुर के प्रखंड अध्यक्ष किशोर सिंह यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान, जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रखंड युवा राजद के अध्यक्ष सुमन कुमार, विपिन मंडल, अभिषेक लालू, धर्मवीर कुमार, लालू यादव सहित दर्जनों पार्टी नेता उपस्थित थे।


