महिलाओं को समर्पित *बिहार बजट 2025– 26 – डॉ रिंकी
महिलाओं को समर्पित *बिहार बजट 2025– 26 – डॉ रिंकी
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बिहार सरकारी इस बजट में शिक्षा पर विशेष ध्यान देने जा रही है जो की एक सकारात्मक कदम है। 358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की है इसका फायदा छात्रों को मिलेगा। स्वास्थ्य हम सब की प्राथमिक आवश्यकताओं में से एक है सरकार ने इसका ध्यान रखा है। बेगूसराय में कैंसर अस्पताल खोलने का निर्णय लिया गया है ।बड़े अनुमंडल में रेफरल अस्पताल निर्माण करने जा रही है।108 नगर में चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे। आज के समय में खेलकूद भी आवश्यक चीज बन गई है इसके लिए सरकार प्रत्येक प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम बनाएगी। पूर्णिया वासियों को एक अच्छी सौगात दी गई है सरकार ने अगले 3 महीने में यहां से उड़ान शुरू करने का लक्ष्य रखा है। डिजिटल दौड़ में सरकार ने भी निर्णय लिया है की निबंधन कार्यालय को पेपरलेस किया जाएगा यह सबसे सकारात्मक कदम लिया गया इस बजट में। नीतीश सरकार ने महिलाओं का हमेशा से विशेष ध्यान रखा है ,जो कि इस बजट में भी दिखा है। बड़े शहरों में पिंक बसें चलाई जाएगी जिसमें सभी सवारी चालक कंडक्टर सभी महिलाएं होंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से संचालक चालक, कंडक्टर और स्टाफ के पद में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण दिया जाएगा। इस बजट में हमें आने वाले चुनाव का फायदा मिला है क्योंकि इसको नजर में रखकर बजट तैयार किया गया ऐसा दिख रहा है।बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी का सम्राट बजट नजर आ रहा है।
डॉ रिंकी कुमारी
सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर

