नोनदरही के किसान ने उगाई 5 किलो तक की मूली

नोनदरही के किसान ने उगाई 5 किलो तक की मूलीजेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां प्रखंड के नोनदरही गांव निवासी देवनारायण भंडारी ने अपने खेत में 5 किलो ग्राम की मूली उगाकर किसानों के लिए उन्नत कृषि का सुन्दर नमूना प्रस्तुत किया है। प्रति वर्ष की तरह इसबार भी उन्होंने आलू की खेती के साथ मूली की खेती की थी। माली जाति के इस किसान का असल कारोबार झांप व फूल की माला बनाकर बेचना है। इसके पास खेती करने की अच्छी जानकारी है। किसान के पुत्र जिला राजद उपाध्यक्ष विष्णु देव भंडारी ने अन्य वर्षों की तरह लोगों के समक्ष मूली उखाड़ी। वजन करने पर चार से पांच किलोग्राम की मूली देखी गई। अरुण कुमार मिश्रा, प्रवीण साफी, रामचंद्र यादव, रामदेव यादव, ध्यानी यादव, रामचंद्र ठाकुर आदि ने किसान के हुनर की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button