ईलाज के क्रम में आयुष कुमार राय की मृत्यु

ईलाज के क्रम में आयुष कुमार राय की मृत्यु

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: घटना का विवरण दिनांक-07.03.25 को संध्या में मृतक आयुष कुमार राय उर्फ छोटू, उम्र 22 वर्ष |  पिता अशोक कुमार राय सा०- बुल्लेचक जितवारपुर, थाना-मुफ्फसिल, जिला-समस्तीपुर अपने मित्र आदित्य कुमार के साथ बजार से समान लेकर अपने मामा विजय राय के घर चाम-मगरदही, थाना-नगर जा रहे थे। समय करीब 18:30 बजे नगर थानान्तर्गत केन्द्रीय विद्यालय, समस्तीपुर के पास अपराधकर्मियों द्वारा आयुष कुमार राय उर्फ छोटू को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। ईलाज के क्रम में आयुष कुमार राय की मृत्यु हो गयी। जिस संबंध में मृतक के मामा विजय कुमार यादव के फर्दबयान के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध नगर थाना कांड सं0-70/25, दि०-07.03.2025, धारा-103 (1)/3(5) भा०न्या०स० एवं 27 शस्त्र अधि० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सह अनु०पु०पदा० सदर-1, समस्तीपुर के नेतृत्व में कांड के उद्‌भेदन एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विशेष टीम द्वारा त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए तकनिकी /मानवीय सूचना के अधार पर दिनांक-08.01.25 को साजन कुमार पिता देवेन्द्र प्रसाद यादव सा०- मगरदही वार्ड सं0-36, थाना-नगर, जिला-समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के तालाशी के क्रम में दो मोबाईल जप्त किया गया। अभियुक्त द्वारा अपराध को स्वीकार किया गया है। इनका संबंध प्रा० अनि० मुकेश कुमार रौ है, जो अपराधी प्रवृति के है।

विशेष टीम द्वारा घटनास्थल से गोली का अग्र भाग बरामद किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-
साजन कुमार पिता देवेन्द्र प्रसाद यादव सा०-मगरदही वार्ड सं0-36, थाना-नगर, जिला-समस्तीपुर

बरामदगी-
1-दो मोबाईल

छापामारी दल में शामिल सदस्यों का नाम:-
1-पु०नि० शिव कुमार यादव थानाध्यक्ष नगर थाना।
2- पु०नि० अजीत प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष मुफ्फसिल थाना।
3-पु०अ०नि० फैजुल अंसारी, थानाध्यक्ष गुरारीघरारी थाना।
4-पु०अ०नि० अमर कुमार, नगर थाना।
5-पु०अ०नि० प्रवीण कुमार, नगर थाना।
6-पी०टी०सी० राजीव रंजन, नगर थाना।
7-सशस्त्र बल, नगर थाना।

Related Articles

Back to top button