वित्त रहित कर्मियों ने किया मंत्री का पुतला दहन
वित्त रहित कर्मियों ने किया मंत्री का पुतला दहन
जेटीन्यूज/मधुबनी
खाजेडीह स्थित एसएमजे कॉलेज के कर्मियों ने मंगलवार को वित्त रहित शिक्षकों के विरोध में दिए गए बयान का विरोध करते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी का पुतला दहन किया। कर्मियों ने कहा कि वे वित्त रहित कर्मियों के दुश्मन हैं। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वित्त रहित शिक्षा कर्मियों के विरुद्ध परामर्श देते हैं। उसने अपनी नकारात्मक सोच का परिचय विधान परिषद में उस समय दिया जब सभी सदस्य उनके लिए वेतनमान की मांग पर अड़े थे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
कार्यक्रम में प्रो. राममूर्ति सिंह, प्रो.गौरीशंकर, भोला महतो, प्रो.शंभूनाथ, डाॅ.रामदयाल यादव, प्रो.विश्वरंजन सिंह, प्रो.हरिनारायण यादव, प्रो. सुभाष कुमार सिंह, प्रो.रेखा कुमारी, प्रो. सारिका कुमारी,प्रो.लेश कुमार सिंह, प्रो. रविन्द्र कुमार सिंह, प्रो. कामानंद प्रसाद, प्रो. शीतल मंडल, प्रो.लुचाई सिंह, प्रो. देवकांत झा, प्रो. राघवेन्द्र ठाकुर, प्रो. महेन्द्र सिंह, प्रो. रामचन्द्र सिंह, गणपति सहनी,गया प्रसाद सिंह, शंभू महतो, काशी प्रसाद सिंह, समेत अन्य काॅलेज कर्मी उपस्थित थे।

