महिला दिवस होली एवं समर्थ नारी समर्थ भारत स्थापना दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन
महिला दिवस होली एवं समर्थ नारी समर्थ भारत स्थापना दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन

जे टी न्यूज, पटना : महिला दिवस और होली, समर्थ नारी समर्थ भारत के स्थापना दिवस के अवसर पर समर्थ नारी समर्थ भारत ने कई प्रदेशों में वेस्ट बंगाल, झारखंड, कर्नाटका, मुंबई, बिहार के पटना, समस्तीपुर, हाजीपुर, अरवल में कई कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं और बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय सह संयोजिका एवं बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल की प्रभारी माया श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं देती हुई कहा कि महिलाएं आज राष्ट्र के विकास के मुख्यधारा में जुट कर समाज में अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है। आज समाज का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं आसीन नहीं है। महिलाएं अपने कार्यों से पूरे राष्ट्र में सम्मानित हो रही है। राष्ट्र के सीमा पर चौकसी हो या अंतरिक्ष की यात्रा हो महिलाएं सब जगह आगे है। खेल का क्षेत्र हो या राजनीति महिलाएं सब जगह काबिज है। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य में मंत्री हो या संसद विधानमंडल में महिला अपनी भूमिका निभा रही हैं। श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि इसी का परिणाम है कि आधी आबादी हर क्षेत्र में स्थापित होकर पूरी दुनिया को अपना लोहा मनवा रही हैं। अपने लक्ष्य के प्राप्ति के लिए भी और संघर्ष और त्याग के दिशा में भी महिलाएं आगे हैं। आज भी महिलाएं भारतीय संस्कृति में पूज्यनीय हैं। लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है आज जो महिलाओं के साथ घटनाएं घट रही हैं। उनके अस्तित्व के साथ हो रहे खिलवाड़ सरकार को जल्द से जल्द निकरण करनी चाहिए। महिलाओं की अस्तित्व की रक्षा वो समाज में टूट रहे परिवार को बचाने के लिए हम महिलाओं को हर हाल में Qआगे आकर सड़क तक संघर्ष करने की जरूरत है इस अवसर पर पटना से आई नीरू सिंह ने सभी उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं ने आपस में एक दूसरे को रंग गुलाल खेल कर होली की लोक गीत गा कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। पटना में कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा पाठक, संचालन अनीता मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन नीरू ने किया। समस्तीपुर जिला के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिय चांदनी ने किया और संचालन सोमी कुमारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन पूनम देवी ने किया। संचालन के हाजीपुर में सुधा श्रीवास्तव, अरवल में जूनस देवी, झारखंड आयुषी श्रीवास्तव, बंगाल गीता वर्मा, कर्नाटका में सुमन पटवारी, मुम्बई में सीमा मिश्रा ने की। इस कार्यक्रम में पूनम, अनीता, रमिता, रेखा, मंजू, मीना, शशि कला, शांति, प्रमिला, गीता, अनीता सिंहा, रीता, अदिति, पल्लवी, संगीता दुबे, सरिता सिंह, नीलम झा, राखी सिंह, किरण ठाकुर, सुनैना ठाकुर, चुन्नी देवी, संजू देवी, रोमी, संगीता तिवारी, अनीता देवी, सोनी देवी, लक्ष्मी मिश्र, मीना श्रीवास्तव, बिना श्रीवास्तव, अनु देवी, मिनता समेत सैकड़ों महिला उपस्थित थी। वहीं समस्तीपुर में बच्चों के बीच पेंटिंग, डांस और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खुशी कर्ण, निशा झा, गुन गुन कर्ण को पुरस्कृत किया गया।




