भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है : ￰ज्ञानिता


जेटी न्यूज
समस्तीपुरं::-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आशा सेवा संस्थान द्वारा मंडल कारा समस्तीपुर में कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल कारा अधीक्षक श्रीमती ज्ञानिता गौरव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है।

संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि नारी के सम्मान के बिना संसार का हर बदलाव अधूरा है।इस अवसर पर महिला बंदियो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विषय प्रवेश उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।महिला दिवस के अवसर पर अधीक्षक श्रीमती ज्ञानिता गौरव,प्रोफेसर अभिलाषा सिंह एवं संगीत शिक्षिका अमृता कुमारी को आशा सेवा संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया ।मौके पर जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ,ने कहा माता का हमेशा सम्मान हो मां अर्थात माता के रूप में नारी, धरती पर अपने सबसे पवित्रतम रूप में है। माता यानी जननी। मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है, क्योंकि ईश्वर की जन्मदात्री भी नारी ही रही है।

रोटेरियन केशव किशोर प्रसाद एवं ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चैयरमैन ब्रजकिशोर कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर आशा सेवा संस्थान द्वारा ” हमारा स्वास्थ्य”नाम की पुस्तिका एवं मास्क भी सभी महिला बंदियों को दिया। मंडल कारा में कार्यरत सभी महिला कर्मियों को भी आशा सेवा संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित
किया गया।

Related Articles

Back to top button