समारोहपूर्वक संपन्न हुआ खजौली रेलवे स्टेशन महोत्वस

समारोहपूर्वक संपन्न हुआ खजौली रेलवे स्टेशन महोत्वस

वाष्प इंजन से शुरू होकर बिजली इंजन तक रहा रेल का सफर

 

छोटी रेल लाईन से बड़ी रेल लाईन में तब्दिल हुआ रेल यातायात

 

खजौली रेलवे स्टेशन से लाखों यात्रियों को हो रही है सुविधाए

 

जे टी न्यूज, खजौली:

खजौली रेलवे स्टेशन स्थित प्रतिक्षालय में रविवार को पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर के तत्वावधन में स्टेशन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर मंडल इंजिनियर दरभंगा के अब्दुस सम्मद ने किया। जबकी मंच संचालन समस्तीपुर रेल डिविजन के ट्रेन मैनेजर संतोष कुमार ने किया। कार्यक्रम का उदघाटन मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, सीनियर मंडल इंजीनियर अब्दुससमद ट्रेन मैनेजर संतोष कुमार

स्टेशन अधीक्षक जय शंकर चैधरी, मालबाबू विजय कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, सेवा निवृत्त उपनिदेशक, शिक्षा विभाग के दिनेश कुमार साफी, भाजपा नेता अर्जुन सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, शंम्भू नाथ ठाकुर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। दिलीप कुमार ने कहा कि खजौली रेलवे स्टेशन को शताब्दी वर्ष मानया गया है।

खजौली रेलवे स्टेशन से लाखो यात्रियों को सुविधा होती है। यह स्टेशन आम लोगों को लिए अति महत्वपूर्ण है। खजौली रेलवे स्टेशन पर रैक प्वांट होने से स्थानीय मजदूर सहित भाड़े की वाहन मालिक को रोजगार का अवसर मिला है। वहीं स्थानीय लोगों को सस्ता दर मंे कंकरीट, बालू एवं सीमेंट उपलब्ध होता है। वहीं प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने कहा कि सौ वर्ष में खजौली रेलवे स्टेशन का बहुत बड़ा बदलाव हुआ है।

पहले छोटी लाईन थी,जिसे बड़ी रेल लाईन में परिवर्तन किया गय। पूर्व में रेल वाष्प इंजन चलती थी। बाद में बदलाव हुआ, डीजल इंजन हुआ आज ट्रेन का संचालन बिजली से हो रही हैं। स्टेशन की बुनियादी सुविधाओं में भी काफी बदलाव हुआ है। इसके अलावा बक्ताओं ने एवं अन्य वक्ताओं ने लम्बी दूरी के सभी ट्रेनांे की ठहराव की बात कही। थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि यातायात की सुलभ व्यवस्था से आम लोगों को जीवन बेहतर होता है।

मौके पर रेलवे पदाधिकारी राजेश कुमार मधु,संजय कुमार सिंह,मनोज कुमार प्रभाकर,प्रवीण कुमार,मालबाबू विजय कुमार वर्मा,स्टेशन अधीक्षक रविशंकर चैधरी, धमेंद्र कुमार,भोगेन्द्र कुमार, कांग्रेस नेता शुशील झा, विशेश्वर झा, प्रखंड मुखिया संध अध्यक्ष जय प्रकाश मंडल, राजद प्रखंड़ अध्यक्ष राम सागर पासवान,प्रखंड राजद अतिपिछड़ा प्रवकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, नरेश यादव,सुमित कुमार सिंह,पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह एव स्वागत भाषण एसआई व्यास देव कुँवर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button