मुख्यमंत्री जी चुनावी वादे में व्यस्त हैं, जनता त्रस्त है: अवधेश

मुख्यमंत्री जी चुनावी वादे में व्यस्त हैं, जनता त्रस्त है: अवधेश

जे टी न्यूज, पटना: सीपीआई(एम) केंद्रीय कमिटी सदस्य, पूर्व बिहार राज्य सचिव अवधेश कुमार ने ट्वीट कर लिखा
आज पुरा बिहार गर्मी की बढ़ती तपिश की चपेट में है। मानव, मवेशी, पशु, पक्षी सभी झुलस रहे हैं।
जल का स्तर काफी नीचे जाने के चलते नदी, तलाव में एक बूंद पानी नहीं है। अब तो चापाकल और बोरिंग भी दम तोड़ रही है, परिणामस्वरूप पेयजल संकट उतपन्न हो गया है।

दुसरी तरफ गरीब टोले, मुहल्ले‌ में अगलगी की दर्दनाक और खौफनाक घटनाओं की बाढ़ आ गयी है।
वैशाली जिला के जन्दाहा के दुलौर गांव में बड़ी संख्या में घरों में आगजनी, मौत की खबर बहुत हीं दुःखद है।
मुख्यमंत्री और उनकी सरकार चुनाव में व्यस्त है और जनता त्रस्त है। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को उचित सुविधा प्रदान करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button