महागठबंधन के प्रबल दावेदार ई. मनोज झा ने सिकटी विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
महागठबंधन के प्रबल दावेदार ई. मनोज झा ने सिकटी विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

जे टी न्यूज, सिकटी :
वरीय समाजसेवी और महागठबंधन टिकट के प्रबल दावेदार ई. मनोज झा ने सिकटी विधानसभा क्षेत्र वासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस विशेष अवसर पर अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि भाईचारे, सौहार्द और एकता का पर्व है।
ई. मनोज झा ने कहा कि इस होली के मौके पर सभी को पुराने विवादों को भुलाकर आपस में प्रेम और सद्भावना का संदेश देना चाहिए। उन्होंने सिकटी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया कि वे इस पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, ताकि समाज में सकारात्मकता और एकता का वातावरण बने।
साथ ही, उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर पर नशे से दूर रहें और रंगों के इस त्योहार को सुरक्षित और मर्यादित ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि होली सभी के जीवन में खुशियों और समृद्धि का संदेश लेकर आए, और यह पर्व हर किसी के दिलों में प्रेम और भाईचारे की भावना को और मजबूत करे।
ई. मनोज झा ने अपने संदेश के अंत में सिकटी विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासियों को एक बार फिर होली की शुभकामनाएं दी और उनके जीवन में खुशहाली और सफलता की कामना की।


