सी.यू.एन.पब्लिक स्कूल पिरनगरा में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस
सी.यू.एन.पब्लिक स्कूल पिरनगरा में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस

जे टी न्यूज, खगड़िया: बेलदौर प्रखंड अंतर्गत सी यू एन पब्लिक स्कूल पीरनगरा में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया गया। जानकारी के मुताबिक 22 मार्च 2025 को संपूर्ण बिहार में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में बिहार दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के आलोक में खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत वार्ड नंबर 7 में अवस्थित सी यू एन पब्लिक स्कूल पीरनगरा में प्राचार्य अजीत कुमार अमर एवं विद्यालय के शिक्षक नीतीश कुमार ललित कुमार लक्ष्मी कुमारी रूपम कुमारी अनिशा कुमारी आनंद कुमार कुणाल कुमार एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगोली एवं बिहार का चित्र अंकित कर हर्षोल्लासपूर्ण के साथ बिहार दिवस मनाया गया। 113वां बिहार दिवस आज खास कर खगड़िया जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा। विद्यालय के प्राचार्य अजित कुमार अमर ने बताया की इसी दिन 1912 ई में बिहार को एक अलग राज्य के रूप में दर्जा मिला था। इसीलिए इस दिन को हमारी सांस्कृतिक ऐतिहासिक और समृद्ध को उजागर करती है ये ऋषि मुनियों की धरती है इसी धरती पर महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जैसे महान वैज्ञानिक पैदा हुए थे। वहीं प्राचार्य अजीत कुमार अमर ने बताया कि दशमलव प्रणाली और सुनने की अवधारणा के साथ गणित में क्रांति ला दी थी। इसी धरती पर भगवान बुद्ध भगवान महावीर और स्वामी विवेकानंद जैसे महान ऋषि पैदा हुए । विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय जो कभी शिक्षा का प्राचीन केंद्र था वे यही से आते हैं। इसीलिए हम संकल्प लेते हैं कि हम बिहार वासियों के लिए यह दिन गौरव का दिन है और प्रतिवर्ष हम लोग इस दिन को बिहार दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाने का काम करते हैं और करते रहेंगे। उक्त मौके पर विद्यालय के बच्चे सत्यम कुमार बिट्टू कुमार सुरुचि कुमारी आयुष कुमार खुशबू कुमारी के साथ दर्जनों समाजसेवी ग्रामीण अभिभावक मौके पर मौजूद थे। वहीं बिहार दिवस के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार अमर ने बताया कि उनके विद्यालय में नए विद्यार्थियों का एडमिशन मुफ्त में लिया जा रहा है।



