महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और महिला मोर्चा जागरूकता अभियान को लेकर बैठक आयोजित

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और महिला मोर्चा जागरूकता अभियान को लेकर बैठक आयोजित


जे टी न्यूज़ , समस्तीपुर : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार समस्तीपुर लोजपा आर के द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और महिला मोर्चा जागरूकता अभियान को लेकर बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता लोजपा रामविलास समस्तीपुर के जिला अध्यक्ष श्री अनुपम कुमार सिंह ने किया। वहीं बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती विभा देवी के द्वारा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला को राजनीति में भागीदारी और बढ़कर हिस्सा लेने चाहिए साथ ही पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट डिवीजन को घर घर तक पहुंचना चाहिए। जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर ने कहा कि आप सभी महिलाओं की भागीदारी ही अहम भूमिका है जैसे की राजनीति में महिलाओं को हिस्सा लेना चाहिए। वहीं बैठक में समस्तीपुर जिला महासचिव श्री प्रदीप सिंह, वासुदेव झा, प्रदेश सचिव श्री संतोष पासवान, युवा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष श्री राकेश साहू ,आईटी सेल जिला अध्यक्ष श्री श्याम पासवान, संगठन सचिव श्री मुकेश कुमार, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री अरुण झा, महिला मोर्चा से श्रीमती नूतन कुमारी, श्रीमती रीना ,श्रीमती आरती सिंह, श्रीमती शीला देवी, श्रीमती रंजू देवी एवं समस्तीपुर से तमाम सभी महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष मौजूद हुए।

Related Articles

Back to top button