बहुचर्चित भैरवा उगना महादेव मंदिर के मुख्य पूजारी की पत्नी के निधन से शोक की लहड़





जेटी न्यूज बिस्फी।

जिले के बहुचर्चित भैरवा उगना महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी रामानंद गिरि की धर्मपत्नी शीला देवी (61)की मृत्यु हो जाने से भैरवा गांव एवं प्रखण्ड क्षेत्र में शोक की लहड़ दौड़ गई। मालूम हो कि शनिवार की देर रात्रि उनका निधन हो गया था । प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक दिवंगत शीला देवी के सीने में तेज गति से दर्द के साथ ही सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जब परिजन व स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे। इसी बीच देर रात को वे अंतिम सांसे लेकर स्वर्ग सिधार गई। निधन की खबर सुनते ही बिस्फ़ी प्रखण्ड क्षेत्र के लोग शोकाकुल हो गए। उनके निधन पर स्थानीय विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ,पूर्व विधायक डा. फैयाज अहमद ,मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सुशील यादव , कॉपरेटिव अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ,लालबाबू गिरि , संतोष गिरि, अरुण गिरि, मुखिया मो.कफील ,सरपंच मो.तबरेज , मो.अनवार एवं राजद नेता मो .अकरम सहित कई लोगो ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए आत्मा की शांति हेतु कामना किया है।

मंदिर कमिटी के अध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि वह एक धर्मपरायण महिला थी। धर्म के के प्रति उनकी आलौकिक आस्था की सराहना सभी करते रहें है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button