* विद्यापति जन्मस्थली स्मारक प्रांगण बिस्फी प्रखंड में रोजगार मेले का आयोजन*

* विद्यापति जन्मस्थली स्मारक प्रांगण बिस्फी प्रखंड में रोजगार मेले का आयोजन*


जे टी न्यूज़ बिस्फी ( मधुबनी ) *युवाओं में दिखा उत्साह* जीविका के माध्यम से प्रखंड स्थित विद्यापति जन्मस्थली स्मारक प्रांगण में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया अतिथियों का स्वागत जल जीवन हरियाली का प्रतीक वृक्ष प्रदान कर किया गया, दीप प्रज्वलन प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंत कुमार , सभी जीविका संकुल संघ की अध्यक्षा एवं जिला रोजगार प्रबंधक विश्वजीत कुमार सुमन प्रबंधक सामाजिक विकास विनोद कुमार प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमर ज्योति मिश्रा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया l


मेले मे कुल 18 कंपनियों ने हिस्सा लेकर ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया। रोजगार मेले में 643 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया जिसमें 43 युवाओं को प्रस्ताव पत्र (ऑफर लेटर) दिया गया। 164 युवाओं को दूसरे चरण के साक्षात्कार हेतु चुना गया।। 47 लोगों ने ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में स्वरोजगार हेतु पंजीयन कराया। अन्य प्रशिक्षण के लिए 67 लोगों ने आवेदन किया। शेष युवाओं का चयन उनकी योग्यता एवं रूचि के आधार विभिन्न कंपनियों द्वारा आगे किया भी किया जाना है।
प्रबंधक रोजगार विश्वजीत कुमार सुमन ने रोज़गार मेला के बारे बताया कि जीविका के माध्यम से दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के माध्यम से 18 से 35 वर्ष के ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण दिलाने का कार्य किया जाता है। रोजगार मेला इसी प्रयास का हिस्सा है। समय-समय पर मेले का आयोजन कर ग्रामीण युवाओं को सीधे रोजगार सह मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना के माध्यम से स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को भी प्रशिक्षण दिलाया जाता है। रोज़गार मेला के पूर्व सभी पंचायत में प्रचार प्रसार प्रचार वाहन के द्वारा करवाया गया प्रखंड विकास पदाधिकारी कहा कि प्रांरभिक स्तर पर अपनी रूचि का कोई रोजगार मिले उसे करना चाहिए, अपने गांव, प्रखंड, जिला, राज्य, राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए सभी के हाथ में कौशल हो तभी सभी का विकास होगा जो भी कंपनी यहां आई है उन्हें अपना पहला पायदान मानते हुए काम को शुरू करें। रोजगार मेले में दिन भर लोगों भीड़ लगी रही। युवक से कई गुणा अधिक संख्या में युवतियों ने भागीदारी निभायी। मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना,नव भारत, जस्ट जॉब्स,शिवशक्ति बायो टेक , फुरुका मिंडा , अरिहंत स्पिनिंग मिल्स, L &T कंस्ट्रक्शन्स, टाटा विस्टन, होप केयर , टाटा मोटर्स, विजन इंडिया, RSETI, etc. ने युवाओं को जॉब ऑफर प्रदान किए। जीविका बीपीएम अमर ज्योति मिश्रा ने सभी आगंतुको , सभी संकुल संघ की प्रतिनिधि जीविका दीदियों, सामुदायिक सेवा प्रदाता, प्रखंड कर्मियों एवं अन्य लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफ़ल संचालन हेतु मौके पर जीविका जिला कार्यालय से सभी विषयगत प्रबंधक एवं प्रखंड कर्मी राहुल कुमार,रजनीश कुमार,राजीव कुमार, बबलू कुमार,मनोज कुमार, राजेश कुमार व कैडरों के साथ बिस्फी की जीविका दीदियाँ भी मौजूद रही ।

Related Articles

Back to top button