सुवे के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बिस्फी स्थित महराजी बांध का किया निरीक्षण

जेटी न्यूज बिस्फी।

जल संसाधन मंत्री संजय झा का आज़ बिस्फी में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।ये बेनीपट्टी से बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर बिस्फी महराजी बांध पर किये गये कार्य एवं आगे की योजना से रुबरू होने यहां आएं थे। स्थानीय विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री जी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण बिस्फी विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित किया जाएं। यहां 21 अप्रैल से जो वर्षा शुरू हुई वह आज़ तक जारी है प्रखंड में 395 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है यहां पर 60-70 प्रतिशत रोपनी कर चुके हैं वर्षा एवं बाढ़ के कारण सभी बर्बाद हो गये है। उन्होंने ने मंत्री महराजी बांध से भी अवगत कराया यहां जलजमाव एवं जल निकासी की समस्या से लोग जुझ रहे हैं अच्छे खेत वाले लोगों को भी दो जून की रोटी के लिए प्रदेश जाना पड़ता हैं।

ज्ञापन में फ़सल क्षति का मुआवजा,पशु चारा, एवं बाढ़ तथा वर्षा से टूटे हुए सड़कों की मरम्मत कराकर आवागमन की सुविधा बहाल करने की आग्रह किया।सिंगिया में नदी द्वारा कटाव किए जाने की बात भी उन्होंने कहां। मंत्री संजय झा ने कहा कि जल जमाव एवं जल निकासी की समस्या यहां विकराल हैं मेंने भी इसे देखा है। मास्टर प्लान बनाकर इस समस्या का समाधान करेंगे,नदी द्वारा कटाव किए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि इसका निदान अगले वर्ष तक हो जाएगा।मौके पर विधायक मुरारी मोहन झा, बिस्फी विधायक हरि भूशण ठाकुर बचोल, राजकिशोर मिश्र बुलेट,रामसकल यादव,सीमा मंडल,शीमा मंडल,कृष्णकांत शर्मा,कुलेश सिंह,दिलीप चौधरी,साधु शरण मंडल, इख्तियार जिलानी, राजेंद्र कुशवाहा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button