जामताड़ा: प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों के सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा पूजा-अर्चना की

 जेटी न्यूज़

 फतेहपुर, जामताड़ा : गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों के सुहागिनों ने वट सावित्री की पूजा पूजा-अर्चना की। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष के पास सुहागिनों की काफी भीड़ देखी गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार अपने सुहाग को अखंड बनाए रखने के लिए सभी सुहागिन महिलाएं वट सावित्री की व्रत रखती हैं। हर साल ज्येष्ट माह की अमावस्या को वट सावित्री का व्रत मनाया जाता है। सभी शादी-शुदा महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत ज्यादा खास होता है जितना कि करवाचौथ का व्रत। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखती हैं और वह वट वृक्ष यानी कि बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना करती हैं। व्रती महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा करते समय लाल धागा लपेटा जाता है। व्रती महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। सावित्री की कथा को सुनने से मनोरथ पूर्ण होते हैं और विपदा दूर होती है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button