हमारी नदियाँ हमारी जीवनदायिनी हैं, और उनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी

हमारी नदियाँ हमारी जीवनदायिनी हैं, और उनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारीजे टी न्यूज, दरभंगा: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंगा में दिनांक 29 मार्च 2025 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार एवं बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन सोसाइटी, पटना के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय दरभंगा (जिला गंगा समिति) के निर्देशानुसार “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” अभियान के अंतर्गत नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण पर रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं समाहरणालय दरभंगा (जिला गंगा समिति) के द्वारा वृक्षारोपण संस्थान परिसर में किया गया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष सह फाइन आर्ट्स विशेषज्ञ प्रो० उमेश कुमार, स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग की डॉ० ममता स्नेही, स्नात्तकोतर समाजशास्त्र विभाग की डॉ० सारिका पांडेय एवं डॉ० लक्ष्मी कुमारी अपनी महती भूमिका निभाई। निर्णायक मण्डली ने प्रतियोगिता में छात्राओं के प्रस्तुतियों की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए चित्रकला और रंगोली से संबंधित बारीकियों को भी छात्रों के साथ साँझा किया।इस अवसर पर संस्थान की प्रभारी निदेशक डॉ० प्रियंका राय ने निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2025” अभियान के महत्व और इसके सामाजिक प्रभाव पर विस्तृत से चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी संकल्प की शुभ परिणति स्व अर्थात्‌ स्वयं से शुरुआत करने पर ही होती है। उन्होंने कहा, हमारी नदियाँ माता के समान जीवनदायिनी हैं और उनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाहरणालय दरभंगा के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर श्री फारूक इमाम, स्पेअर हेड श्री परवेज आलमऔर संस्थान के एन०एस०एस० इकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० रश्मि कुमारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का सफल और व्यवस्थित कार्यक्रम करने से न केवल छात्राओं में निहित प्रतिभाओं में निखार आता है बल्कि एक विवेकशील प्राणी होने के नाते नदियों की स्वच्छता और जल- संरक्षण के प्रति हमारी जो भी नैतिक जिम्मेवारियां है उसे भी उजागर करता है। विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे जल स्रोतों की सुरक्षा और स्वच्छता हमारे आज और सुनहरे भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है। इस लिए जल की स्वच्छता और संरक्षण करना वर्तमान समय में अत्यंत ही प्रासंगिक हो जाता है। इस पुण्य कार्य में प्रत्येक व्यक्ति को हाथ से हाथ मिलाकर इस दिशा में कार्यरत होना चाहिए क्योंकि यह आज के समय की मांग है। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने आस-पास के जल स्रोतों की सुरक्षा में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० रश्मि कुमारी ने प्रतियोगिताओं के परिणामों को घोषणा करते हुए बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्रुप ‘डी’ से सुश्री ब्यूटी राज, दीप शिखा, एवं रूपम कुमारी ने, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से ग्रुप ‘ई’ एवं ग्रुप ‘बी’ की सुश्री लक्ष्मी भारती, सोनम कुमारी, दिव्या कुमारी, अनामिका कुमारी, रीचा भारती एवं आराधना कुमारी ने तथा तृतीय स्थान ग्रुप ‘ए’ से सुश्री सोनाली, सोम्या एवं नियति नैन्सी ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जान्हवी रॉय ने, द्वितीय स्थान अन्या कुमारी ने तथा तृतीय स्थान स्वाती सुमन ने प्राप्त किया।
इन सभी सफल प्रतिभागियों को समाहरणालय दरभंगा से आए पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर समाहरणालय दरभंगा के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर श्री फारूक इमाम, एवं स्पेअर हेड श्री परवेज आलम उपस्थित रहें। कार्यक्रम के सफलोपरांत डॉ० प्रियंका राय ने सभी छात्रों शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों और समाहरणालय दरभंगा के सभी सदस्यों को नमामि गंगे का संकल्प का शपथ पत्र का शुभ संकल्प करवाया। कार्यक्रम का सफल संचालन और धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रश्मि कुमारी ने किया। इस आयोजन में संस्थान के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button