12वीं नेशनल एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता में महिलाओं के 2000 रैंकिंग वर्ग का किताब मरियम फातिमा को मिल

12वीं नेशनल एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता में महिलाओं के 2000 रैंकिंग वर्ग का किताब मरियम फातिमा को मिल

जे टी न्यूज, बोधगया: अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के तत्वाधान में अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा आयोजित एवं बोधगया के संबोधी रिट्रीट में 25 मार्च से खेली जा रही 12वीं नेशनल एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता आज संपन्न हो गई। 2300, 2000 एवं 1700 रैंकिंग स्पर्धा के पुरुष एवं महिला वर्ग में खेली गई कुल छह स्पर्धाओं का आज 9 चक्र की समाप्ति के उपरांत समापन हो गया। अंतिम चक्र की समाप्ति के उपरांत आयोजित समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अर्जुन पुरस्कार विजेता ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से एवं वास्तु विहार के मुख्य महाप्रबंधक विनय तिवारी, सिक्किम शतरंज संघ के सचिव महेंद्र ढकाल एवं प्रतियोगिता निदेशक सह अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं को कुल 3 लख रुपए की नगर इनामी राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक स्वप्निल बांसोड़, उप मुख्य निर्णायक आनंद बाबू, अंतरराष्ट्रीय शतरंज निर्णायक आर अनंत राम, अखिल बिहार शतरंज संघ के पदाधिकारी जयप्रकाश सिन्हा ,नंद किशोर,विपुल सुभाषि, शिव प्रिय भारद्वाज, शशि नंद कुमार, प्रत्यूष कुमार, विनय कुमार, हिमांशु कुमार ,आलोक प्रियदर्शी, प्रतियोगिता के स्थानीय संयोजक रविंद्र कुमार सिंह एवं गजेंद्र कुमार सिंह समेत विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ी अभिभावक एवं मीडिया के साथी उपस्थित थे। मरियम फातिमा समस्तीपुर जिला के वैनी गांव के प्रधानाध्यापक इम्तियाज अहमद की पुत्री है। उनकी उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ,अशफाक अहमद आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button