मैट्रिक के रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी प्रतिभा की झलक
तीसी की सुमन कुमारी 463 अंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया
मैट्रिक के रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी प्रतिभा की झलक
तीसी की सुमन कुमारी 463 अंक लाकर प्रखंड का नाम रोशन किया

जे टी न्यूज़ बिस्फी : बिस्फी उच्च माध्यमिक विद्यालय तीसी के एक दर्जन से अधिक छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा में चार सौ से अधिक अंक लाकर ग्रामीण क्षेत्र मेंस्थित विद्यालय को गौरवान्वित किया है।तीसी गांव की सुमन कुमारी,पिता धर्मेन्द्र चौधरी 463 अंक लाकर विद्यालय एवं प्रखंड का नाम रोशन किया है।
सुमन के पिता गांव में ही छोटी सी किराना दुकान चलाते हैं। सुमन का सपना बिहार बीपीएससी की तैयारी करके एसडीएम बनने का है।वहीं इसी विद्यालय के मो नसरूल्लाह,पिता नौशाद आलम ने 459 अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराता है।मो नसरूल्लाह पढ लिख कर डाक्टर बनना चाहता है।विद्यालय की ही ताहिरा परवीन और बना परवीन दोनों ने 458-458अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता,तथा तीसी गांव का नाम रौशन किया है।

इसी विद्यालय की शाकिन सिद्दिकी 439,अबू हुरेरा427,शौकत 422अंक लाकर विद्यालय,परिवार व गांव का नाम रौशन किया है। चहुँटा गांव निवासी श्री गणपति चौधरी के पुत्र आयुष कुमार चौधरी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 452 नंबर कर अपने गांव एवं विद्यालय का नाम रौशन किया l वही गोढौल गांव की रत्न प्रिया ने 444 अंक लाकर अपने परिवार का नाम रौशन किया है।रत्न प्रिया के पिता सीएसटी संचालक है।दादा चन्द्र यादव अवकाश प्राप्त शिक्षक है l



