कर्मचारियों द्वारा एकीकृत पेंशन प्रणाली के कार्यान्वयन के खिलाफ काले दिवस का आयोजन
कर्मचारियों द्वारा एकीकृत पेंशन प्रणाली के कार्यान्वयन के खिलाफ काले दिवस का आयोजन
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: एकीकृत पेंशन प्रणाली के कार्यान्वयन के खिलाफ काले दिवस का आयोजन किया जिसमें कारखाना स्टोर शाखा के कर्मचारियों ने काली पट्टियां बांधकर अपनी नाराजगी जताई / कारखाना स्टोर शाखा के शाखा सचिव श्री अरविंद कुमार ने कहा है कि उल्टा पुल्टा स्कीम है जो कि कर्मचारी के लिए न्याय संगत नहीं है। उन्होंने ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे और भी बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे। कर्मचारियों का मानना है कि गारंटीकृत पेंशन की कमी, महंगाई राहत में अनिश्चितता, और परिवार पेंशन में सीमित प्रावधान जैसे मुद्दे हैं, जो उनके भविष्य को असुरक्षित बनाते हैं। वे सरकार से अपील करते हैं कि वह उनके हितों को प्राथमिकता दे और OPS को पुनः लागू करे, जो कर्मचारियों और उनके परिवारों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करता हो इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में कारखाना स्टोर के शाखा सचिव श्री अरविंद कुमार, अध्यक्ष सुनील कुमार संयुक्त शाखा सचिव जुगेश चौरसिया, मुकेश कुमार , प्रमोद यादव, अमरनाथ कुमार, हरिनंदन पासवान, रामनरेश राय, सत्यजीत कुमार राजीव रंजन इत्यादि कर्मचारी।।


