साक्षी बनी शिक्षा जगत के उत्कृष्ट परिणाम की (साक्षी)
साक्षी बनी शिक्षा जगत के उत्कृष्ट परिणाम की (साक्षी)
जे टी न्यूज़, विभूतिपुर/समस्तीपुर : प्रखंडाधीन बोरिया पंचायत के वार्ड न o 6 निवासी कारपेंटर पिता राम नरेश शर्मा और प्रथम शिक्षिका गृहणी माता संगीता शर्मा की दूसरी पुत्री साक्षी ने मां बाप के अच्छे ईमानदार वा स्वच्छ संस्कार, उनके आदर्श शिक्षकों के प्रति निष्ठा वा मार्गनिर्देशन , मन में पाले बड़े सपने को पूरा करने की जिद, जोश वा जज्बे ने पूरे बिहार प्रांत में अपनी मेधा की पहचान स्थापित कर न केवल गांव, समाज, जिला अपितु पूरे बिहार प्रान्त का नाम सुशोभित किया है। उसने पुरे बिहार स्तर पर प्रथम स्थान 489 अंक पाकर एक माइलस्टोन स्थापित किया है। गरीबी की मार झेल रहे और न्यूनतम संसाधन में जीवन यापन कर रहे उनके पिता ने साहस का परिचय देते हुए अपने तीनों बच्चों की परवरिश करने में कोई कोशिश नहीं छोड़ा जिसका परिणाम बीते कल प्रकाशित मैट्रिक परीक्षाफल में अव्वल स्थान 489 अंक लाकर गौरवान्वित किया है। अभूतपूर्व सफलता के पश्चात शैक्षिक जगत में पूरे प्रदेश के छात्र छात्राओं के बीच स्थापित रोल मॉडल के रूप में वायरल गर्ल बन गई है। देश भर के मीडिया जगत के पत्रकारों के साथ साक्षात्कार में किए गए प्रश्नों को बड़ी ही संजीदगी और सधे हुए उसके शब्दों में हाजिरजवाब लहजे ने उसकी मानसिक और बौद्धिक परिपक्वता को बयां कर रहा था। रोल मॉडल बनी साक्षी से मिलने को आतुर छात्र छात्रा नौजवान,विद्यालय के शिक्षकों, निजी कोचिंग के शिक्षकों का और अपने अपने संस्थाओं का छात्रा होने का दावा कर रहे दृश्य बड़ी ही रोमांचक थी।
समाज के प्रबुद्ध लोग, जनप्रतिनिधिगण, सभी पार्टियों के प्रखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के राजनीतिक व्यक्तित्व, विधायक गण, सांसद की उमड़ी भीड़ साक्षी के सेलिब्रेटी होने का प्रमाण प्रदर्शित कर रहा था। सम्मानित करने वाले में वर्तमान विधायक कामरेड अजय कुमार, भूतपूर्व विधायक राम बालक सिंह, भाजपा के जिला मंत्री अरविंद कुशवाहा, विश्वनाथ चौधरी उर्फ तूफान चौधरी, जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, जेडीयू के अंजनी कुमार, राजद के पूर्व मंत्री सह पूर्व सासंद आलोक मेहता, मुकेश पूर्वे,जन सुराज के श्याम कुमार कुशवाहा, रीना राय जिला पार्षद, जिला पार्षद जितेंद्र राम, सेवानिवृत शिक्षक सह पूर्व पार्षद सह एम एल सी प्रत्याशी रामदेव राय, नरहन पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, अखिल भारतीय कुर्मी एकता मंच के सदस्यगण शिक्षक घनश्याम राय, जिलाध्यक्ष रविन्द्र रॉय, विनय कुमार राय, रविन्द्र रॉय,शिक्षक अभिषेक रौशन उर्फ मोती सर,डॉक्टर वीरेंद्र राय, अभिषेक अनल, जेडीयू के प्रभु राय,नेता अमरजीत ठाकुर, शिक्षक शोभा कांत राय, शिक्षक अंकित कुमार, शिक्षक सबीर सर, शिक्षक अरविंद दास वा सभी पंचायत के मुखिया गण थे। विभूतिपुर थाना के थानाध्यक्ष आनंद कश्यप अपने दल बल के साथ पहुंचकर साक्षी को पाग चादर भेंट किया तथा मुंह मीठा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
सफलता की एक शानदार लकीर खींचकर अल्प संसाधनों की परवाह नहीं करते हुए बढ़ई की बेटी साक्षी ने एक प्रसिद्ध कहावत ” हमारी छोरियां किसी छोड़ों से कम है क्या?” को चरितार्थ कर दिखाया है। जिससे प्रखंड ही नहीं जिला और प्रदेश के युवा छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया है।


