लोजपा आर का सरायरंजन प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

लोजपा आर का सरायरंजन प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

जे टी न्यूज, सरायरंजन/समस्तीपुर: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश अनुसार एवं जिला अध्यक्ष समस्तीपुर अनुपम कुमार सिंह के आदेश अनुसार सरायरंजन
प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर एवं लोजपा रामविलास समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह शामिल हुए । बैठक की अध्यक्षता सरायरंजन प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार राय उर्फ विदेशी राय तो वहीं मंच संचालन रमेश झा ने किया। जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को जन जन तक पहुंचना है । वहीं जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रखंड पदाधिकारी प्रखंड के हर पंचायत में हर भूत स्तर तक पहुंच कर पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू कर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे ।वहीं बैठक में शामिल हुए आई टी सेल जिला अध्यक्ष श्याम पासवान, प्रखंड उपाध्यक्ष श्री मुन्ना झा, संजय झा, राम वृक्ष, श्रीमती शीला देवी, बिंदेश्वर चौरसिया, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती जानकी देवी, आई टी सेल प्रधान महासचिव जगन्नाथ पासवान, वशिष्ठ सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button