आयोजित समारोह में छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया 

आयोजित समारोह में छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित किया 

जे टी न्यूज, सुपौल : नगर परिषद सुपौल वार्ड 13 के ब्रह्म स्थान चौक स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में दिनांक 30/03/2025 को आयोजित समारोह में छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार मिश्रा, ए.डी.जे सुपौल, विशिष्ट अतिथि कमलेश मिश्रा, अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी, नम्रता पांडेय, डाँ.आनंद,डा.सोनू सुमन, डाँ.ममता,नवीन ठाकुर, अजय कांत झा द्वारा प्रगति एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार तिवारी, प्रबंधक राहुल आनंद ,प्रशासक विश्वास चंद्र मिश्र शिक्षक और अन्य अतिथि उपस्थित थे और उन्होंने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मिथिला की पारंपरिक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पाग और चादर जो सम्मान, आदर और गर्व का प्रतीक है, को बरकरार रखते हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत पाग एवं चादर से किया गया।तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समारोह में उपस्थित छात्रों को उनकी मेहनत और लगन के लिए पुरस्कार दिए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। बतौर मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्द्धन करते हुए कहा कि आपसे ही हमारा भविष्य है।यह विद्यालय आपके भविष्य निर्माण की दिशा में सतत प्रयत्नशील है जो सभी अभिभावकों के लिए अत्यंत ही गौरव की बात है। अतिथि महोदया श्रीमती नम्रता पांडेय ने छात्रों को अनुशासन का महत्व बताते हुए उन्हें जीवन में अनुशासित होने की प्रेरणा दी।

विद्यालय प्रबंधक राहुल आनन्द ने छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके भविष्य को बेहतर बनाने हेतु विद्यालय की नई रणनीतियों से अभिभावकों को अवगत किया ।

इस अवसर पर, विद्यालय के शिक्षकों और अतिथियों ने भी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। समारोह में छात्रों के माता-पिता और अभिभावक भी उपस्थित थे और उन्होंने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस किया।

अंततः विद्यालय प्रशासक विश्वास चन्द्र मिश्र ने उपस्थित सभी अतिथियों ,अभिभावकों, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताई ।यह समारोह छात्रों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया और उन्हें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए उत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button