परमात्मा एक है और देवी देवताएं अनेक हैं – सोनीका बहन

परमात्मा एक है और देवी देवताएं अनेक हैं – सोनीका बहन

जे टी न्यूज़, विभूतिपुर/समस्तीपुर: बिभूतिपुर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय समस्तीपुर द्वारा पिछले तीन दिनों से सिंधिया घाट स्थित दुर्गा स्थान में चल रहे स्वर्णिम भारत नवनिर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी का लाभ प्रखंड वास बड़ी संख्या में ले रहे हैं

वहीं सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर के दूसरे दिन परमात्मा के सत्य परिचय के बारे में बताते हुए सोनिका बहन ने कहा कि परमात्मा एक हैं और देवी देवताएं अनेक हैं इसलिए भारत में 33 करोड़ देवी देवताओं का गायन है किसी भी देवी देवता धर्म संस्थापक या साधु संत को परमात्मा नहीं कहा जा सकता अगर ऐसा होता है तो परमात्मा अनेक हो जाए परमात्मा सभी मनुष्य की आत्माओं और इस सृष्टि का रचयिता है बाकी सभी उनकी रचना है क्योंकि परमात्मा एक हैं और उनके निवास स्थान भी एक परमधाम ही है इसलिए उन्हें सर्वव्यापी भी नहीं कहा जा सकता परमात्मा अभी सृष्टि पर आकर मनुष्य को देव तुल्य बना रहे हैं

जिनका जीवन परमात्मा द्वारा दिए जा रहे हैं ज्ञान का संपूर्ण स्वरूप है उनके जीवन में कहीं कोई और पूर्णता नजर नहीं आती इसलिए उन्हें भी भगवान मान लिया गया किंतु भगवान एक निराकार परमपिता परमात्मा शिव है जो जन्म मरण से न्यारे हैं लेकिन अपना दिव्या कर्तव्य करने के लिए ब्रह्मा तन में अवतरित होते हैं अभी परमात्मा अति गुप्त रीति से सृष्टि परिवर्तन का महान कार्य कर रहे हैं शीघ्र ही सतयुगी दुनिया आने वाली है इस दुनिया में चलने के लिए हम परमात्मा ज्ञान से अभी अपने देवी संस्कारों का निर्माण कर रहे हैं जिससे यह संसार देवी बनेगा घर ग्रस्त में रहकर अपना कार्य व्यवहार करते हुए परमात्मा पिता का वर्सा दिलाकर नई सतयुग दुनिया में ले चलने की परमात्मा योजना से अवगत कराने हेतु प्रखंड वासियों के लिए यह निशुल्क आयोजन किया गया है

सोमवार को प्रदर्शनी का आखिरी दिन है सात दिवसीय शिविर समारोह दो से साढे तीन बजे तक यथावत चलता रहेगा

Related Articles

Back to top button