समस्तीपुर में अज्ञात महिला का शव मिलने क्षेत्र में सनसनी
समस्तीपुर में अज्ञात महिला का शव मिलने क्षेत्र में सनसनी

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी पंचायत की जहां सोमवार की सुबह चौर में लोगों ने एक महिला का शव देखा। इसकी खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सुचना पुलिस को दी।
घटना की सुचना पर पहुंची अंगारघाट थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

