बढ़े रसोई गैस की कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने जताई नाराजगी

बढ़े रसोई गैस की कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने जताई नाराजगी

बढ़े रसोई गैस की कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने जताई नाराजगी जे टी न्यूज, पटना:
भाजपा एनडीए सरकार गरीबों की आमदनी में कोई इजाफा नहीं कर रही है लेकिन उनके दैनिक खर्चों में महंगाई बढ़ाकर वृद्धि कर रही हो। रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए के इजाफे पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार ने गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना और आम रसोई गैस धारकों के ऊपर यह अतिरिक्त खर्च बढ़ाना केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता को उजागर करती है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि इस बढ़ोतरी पर बिहार के डबल इंजन सरकार के मुखिया नीतीश कुमार चुप्पी क्यों साध रखें हैं। यही भाजपा प्रत्येक राज्यों में चुनाव के समय 500 रूपये में रसोई गैस देने का घोषणा करके चुनाव लड़ती है और अभी बेतहाशा वृद्धि कर देती है। बढ़ी रसोई गैस की कीमतों से आम परिवारों पर विपरीत असर करेगा और उनके दैनिक खर्च और जीवन यापन में समस्याएं बढ़ेंगी। आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर यह तगड़ा झटका है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री जनता के बजाय तेल कंपनियों के प्रवक्ता बनकर वितरण कंपनियों की ओर से रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने का एलान करते हैं।
उत्पाद शुल्क वृद्धि करके आम उपभोक्ताओं के जेब से तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की भरपाई करना बेहद निराशाजनक है। कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत घटकर लगभग 60 डॉलर प्रति बैरल हो गई है, लेकिन इसका लाभ आम उपभोक्ताओं को मिलने के बजाय उन्हें अतिरिक्त बोझ दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button