बच्चों के बीच पोषण और कुपोषण से संबंधित जानकारियां दी गई
बच्चों के बीच पोषण और कुपोषण से संबंधित जानकारियां दी गई
जे टी न्यूज़, खगड़िया:
8 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 पोषण पखवाड़ा मनाने का आदेश प्राप्त हुआ है। इस आदेश के आलो तयक में आज मध्य विद्यालय विटला परबत्ता क्रिया के प्रांगण में बच्चों के बीच पोषण और कुपोषण से संबंधित जानकारियां दी गई और साथ ही बच्चों ने नारा दिया, मानव शरीर है कुदरत का उपहार, स्वस्थ रहने के लिए लो संतुलित आहार। संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे। पोषण पखवाड़ा मानना है, कुपोषण दूर भगाना है। सबके लिए जरूरी पोषण अभियांन, बूढ़ा बच्चा और जवान।
साथ ही बच्चों में बढ़ते मोटापा को रोकने के लिए बच्चों को यह हिदायत की गई की बाजार में मिलने वाले तले जंक फूड, मिठाइयां इत्यादि से परहेज करने की सलाह दी गई। साथी बच्चों ने चित्र के माध्यम से यह संदेश समाज को देने का प्रयास किया कि वास तेल नमक और मिठाइयां कम खाएं। संयमित रूप से मांस मछली और अंडे का प्रयोग करें। फल और सब्जी ज्यादा से ज्यादा खाएं। और इन सब के साथ उपलब्ध अनाज का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें तभी जाकर के हम स्वस्थ शरीर और स्वस्थ समाज का कल्पना कर सकते हैं इस अवसर पर ब्लैक बोर्ड पर चित्रांकन रितिका कुमारी ज्योति कुमारी शिवानी कुमारी प्रिया और आरती ने किया इस कार्य को विद्यालय के अन्य बच्चों ने भी सराहा इस अवसर पर शिक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन आशुतोष कुमार सज्जन कुमार कपिल देव प्रसाद चौरसिया गीतांजलि कुमारी नंदिनी रानी सिंधु कुमारी उषा कुमारी सितारा खातून और स्कूल के बच्चे कोमल, प्रेमलता शिवानी, लव कुमार, मंजीत कुमार, गुड्डू कुमार मौजूद रहे।

