जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने रबी गेहूं फसल कटनी का उत्पादन का किया आकलन।

जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने रबी गेहूं फसल कटनी का उत्पादन का किया आकलन। जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बुधवार को रबी गेहूं फसल कटनी का कार्य पंचायत बखरी बुजुर्ग के राजस्व ग्राम उदापट्टी में किसान मो० शमशुल के खेत में जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा के अध्यक्षता में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, तथा सरायरंजन प्रखंड अंर्तगत कृषि समन्यवक, किसान सलाहकार की उपस्थिति में किया गया। रबी फसल कटनी का कार्य 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानि 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में गेहूं फसल की कटनी कराई गई। फसल कटनी के बाद थ्रेशिंग किया गया। थ्रेशिंग के बाद उसका वजन किया गया। 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में हरा दाना का उत्पादन 15.515 किलोग्राम हुआ। इस प्रकार उपज 31.03 क्विंटल पर हेकटेयर हुआ। पांच से सात दिन बाद सूखा दाना का वजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button