पढ़ लिखकर समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाएंगे हम डॉक्टर अम्बेडकर के विचारों को अपनाएंगे : कुमारी विनीता भारती

पढ़ लिखकर समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाएंगे हम डॉक्टर अम्बेडकर के विचारों को अपनाएंगे : कुमारी विनीता भारती

  • जे टी न्यूज़, मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद् के टपरा टोला वार्ड न 26 के महादलित बस्ती पहुँचकर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती.. मौके पर मौजूद कुमारी विनीता भारती ने कही कि

14 अप्रैल 1891 को भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के महू में हुआ था। डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर एक दलित समुदाय से आते थे, जिन्होंने कर्मों से अपनी पहचान को सिद्ध किया। डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के बचपन का नाम “भिवा, भीम, भीमराव, बाबासाहेब अंबेडकर” आदि था। डॉ भीमराव अंबेडकर ने सन् 1907 में मैट्रिकुलेशन पास करने के बाद एली फिंस्टम कॉलेज से सन् 1912 में ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त की। जिसके बाद वर्ष 1915 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए की शिक्षा ली। भीमराव अम्बेडकर जी ने भारत के हर वर्ग को समान दृष्टी से देखा और समान अधिकार देने के लिए भारत के संविधान का निर्माण किया.. आज ऐसे ही महान बाबा साहब का जन्मदिवस हमने मधेपुरा नगर के महादलित बस्ती में मनाया है ओर बाबा साहब के विचारों को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है बाबा साहब के अरमानो को जिंदा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है ओर इसे हम सब जिंदा रखने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हैं… कार्यक्रम में रंजन देवी, कविता देवी, खुशबू रानी, रंजना देवी, पिंकी देवी, रिंकी देवी, संजू देवी, किरण कुमारी, रंजू कुमारी, पूजा कुमारी, लवली कुमारी, निशा भारती, रंजना देवी, पंकज राम, सुखदेव राम सहित दर्जनों महादलित बस्ती के माँ- बहन- बुजुर्गो ने बाबा साहब के तेलचित्र पर पुष्पाजलि करके बाबा साहब का जन्मदिवस मनाया…

Related Articles

Back to top button