अंबेडकर जयंती पर कुशही मे दो सौ विद्यार्थियों को बांटा कॉपी कलम:सीपीआई महेंद्र प्रसाद गुप्ता
अंबेडकर जयंती पर कुशही मे दो सौ विद्यार्थियों को बांटा कॉपी कलम:सीपीआई महेंद्र प्रसाद गुप्ता

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास प्रखंड करगहर के ग्राम कुशही में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों व विचारो को पूरा करने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने लगभग 200 विद्यार्थियों को नि:शुल्क कॉपी कलम वितरण किया। साथ में भाकपा जिला सहायक सचिव श्री राम राय भी उपस्थित रहें। वही पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बाबा साहेब शोशितों वंचितों गरीब गुरुबो की आवाज थे।

सभी को एक सूत्र में बांधकर उन्होंने भारत को एक अलग पहचान दिलाई और संविधान निर्माता भी कहलाए। वह कहते थे संगठित हो और शिक्षित बनो। उन्हीं के विचारों को पहल करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महेंद्र प्रसाद गुप्ता और जिला सहायक सचिव श्री राम राय ने ग्राम कुशही में दो सौ विद्यार्थियों को कॉपी कलम वितरण किया।मौके पर कामरेड हरवंश राम कामरेड राम सुरेश बैठा कामरेड रामचंद्र राम कामरेड लाल मोर भारती के साथ सभी विद्यार्थीगण काफी उपस्थित रहें।

