मोहम्मद मुस्ताक अली के पिता के निधन पर राजद नेता राकेश विश्वास ने दी श्रद्धांजलि
मोहम्मद मुस्ताक अली के पिता के निधन पर राजद नेता राकेश विश्वास ने दी श्रद्धांजलि

जे टी न्यूज, कुर्साकाटा (अररिया)।:
कुर्साकाटा प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया मोहम्मद मुस्ताक अली के पिता के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इस दुखद घड़ी में राजद नेता राकेश विश्वास ने स्वर्गीय के आवास पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।
राकेश विश्वास ने कहा कि मोहम्मद मुस्ताक अली के पिता एक सम्मानित, सरल और धर्मपरायण व्यक्ति थे, जिनका जीवन समाजसेवा और सदाचार के मूल्यों से प्रेरित रहा। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन भी स्वर्गीय के अंतिम दर्शन के लिए उपस्थित हुए और परिवार को सांत्वना दी।
