रचनाकारों की संगत” काव्य पाठ कार्यक्रम का किया शानदार आयोजन
डॉ० रामनिवास तिवारी जी व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० अर्चना श्रेया जी की उपस्थित में पूर्ण हुआ कार्यक्रम
रचनाकारों की संगत” काव्य पाठ कार्यक्रम का किया शानदार आयोजन / डॉ० रामनिवास तिवारी जी व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० अर्चना श्रेया जी की उपस्थित में पूर्ण हुआ कार्यक्रम
जे टी न्यूज, मध्यप्रदेश: विचारक्रांति साहित्य सेवा संस्थान, सिंगरौली, मध्यप्रदेश (भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था) के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजकुमार जायसवाल विचारक्रांति ने 13 अप्रैल को शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक ” रचनाकारों की संगत ” शानदार काव्य पाठ का आयोजन किया, जिसमें अपने मुक्तकों के माध्यम से बेहतरीन मंच का संचालन रांची (झारखंड) के सेवानिवृति डीएसपी कामेश्वर कुमार कामेश जी ने किया। काव्य पाठ का विधिवत् शुभारंभ अयोध्या, उत्तरप्रदेश से दिव्यांजली वर्मा जी के सरस्वती वंदना के साथ हुआ। सरस्वती वंदना के पश्चात पटल के संस्थापक राजकुमार जायसवाल विचारक्रांति ने कार्यक्रम के लिए सभी रचनाकारों को शुभाशीष देते हुए कार्यकम अध्यक्ष डॉ० अर्चना श्रेया जी के अनुमति से काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० रामनिवास तिवारी आशुकवि जी,निवाड़ी, मध्यप्रदेश ने उद्बोधन देते हुए कहा कि विचारक्रांति साहित्य सेवा संस्थान शुरुआत से साहित्य की दिशा बेहतरीन कार्य कर देश – विदेश में परचम फहरा रहा है।
तत्पश्चात रांची , झारखंड से सेवानिवृत DSP व मंच के संचालक कामेश्वर कुमार कामेश जी ने कार्यकम की कड़ी को बढ़ाते हुए क्रमशः दिव्यांजली वर्मा जी(अयोध्या, उत्तरप्रदेश),नम्रता प्रितेशजी भंडारी (गंगाखेड़, परभणी,महाराष्ट्र),भूपेंद्र श्रीवास्तव जी(बिलासपुर, छत्तीसगढ़),श्रीमती दिव्यांजलि सोनी दिव्या जी(सागर, मध्यप्रदेश),शिल्पा अनुपम गुप्ता जी(कटनी, मध्यप्रदेश),सुनीता मिश्रा जी (लखनऊ, उत्तरप्रदेश),प्रो०डॉ० शरद नारायण खरे जी (मंडला, मध्यप्रदेश),रुखसाना बानो जी(अहरौरा, मीरजापुर,उत्तरप्रदेश),शेख नसरीन जी(नेल्लूर, आंध्रप्रदेश),कृष्ण कुमार पाठक जी(पत्रकार,उत्तरप्रदेश), प्रज्ञा शुक्ला वृंदा जी(लखनऊ, उत्तरप्रदेश),रश्मी देशपांडे जी(संभाजीनगर,महाराष्ट्र),अविनाश खरे जी(पुणे, महाराष्ट्र),नागेन्द्र त्रिपाठी जी(गाजियाबाद/वाराणसी, उत्तरप्रदेश) आदि रचनाकारों को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया, जिसमें रचनाकारों ने अपने कविता का पाठ बहुत ही जोश व ऊर्जा के साथ किया। सभी रचनाकारों के काव्य पाठ के बाद मंच संचालक कामेश्वर कुमार कामेश ने कार्यक्रम अध्यक्ष की अनुमति से अपना काव्य पाठ करते हुए क्रमशः मुख्य अतिथि डॉ० रामनिवास तिवारी आशुकवि जी व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० अर्चना श्रेया जी को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया,
और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० अर्चना श्रेया जी ने कविता का पाठ कर सबका मन मोहते हुए शानदार समीक्षा की और कहा कि आज का यह खास पटल का कार्यक्रम भी बहुत ही खास है,शुरू से से ही यह पटल रचनाकारों को नई – नई विधा में रचना कर सीखने का अवसर प्रदान करता रहा है।
सभी सम्मानित प्रतिभागी रचनाकारों को “सिंगरौली साहित्य सेवा सम्मान” ई प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यकम का अंत , मंच के संस्थापक राजकुमार जायसवाल विचारक्रांति के आभार प्रदर्शन व कार्यकम अध्यक्ष डॉ० अर्चना श्रेया जी के कार्यक्रम स्थगन की घोषणा के साथ हुआ।

