अखिल भारतीय किसान सभा 89 वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन की गई
अखिल भारतीय किसान सभा 89 वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन की गई
जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : अखिल भारतीय किसान सभा 89 वें स्थापना दिवस के अवसर पर समस्तीपुर अंचल किसान कौंसिल की ओर से शहीद उदय शंकर भवन जिला कार्यालय समस्तीपुर कार्यालय पर झंडोत्तोलन की गई।इस अवसर पर किसान नेता उपेन्द्र राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम किसान सभा जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह ने झंडोत्तोलन कर शहीद वेदी माल्यार्पण कर किसान सभा की 11 अप्रैल 1936 को स्थापना के बाद किसानों के ज्वलंत समस्या पर संघर्ष के साथ देश की आजादी की आन्दोलनों में सकृय भूमिका का निर्वाह किया था। भाजपा शासन काल में देश के किसानों के उपर जबरन तीन क़ृषि कानून थोपे गए। जिसके खिलाफ किसानों ने ऐतिहासिक आन्दोलन कर मोदी सरकार को घुटना टेक कर वापस लेने पर मजबूर किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह उपेंद्र राय दिनेश राय नरसिंह राय अनिल श्रीवास्तव सुनील पासवान विकास कुमार बेगन कुमार राकेश पासवान श्री नारायण यादव सुनील कुमार विगण कुमार सहित अन्य साथियों ने कहा किसानों का कर्ज माफी सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी दर्जा देने बिहार में बाजार समिति पुणे चालू करने के मुद्दों को लेकर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

