अगले पांच दिनों तक चलेगी पछुआ हवा बरकरार रहेगी कनकनी 

अगले पांच दिनों तक चलेगी पछुआ हवा बरकरार रहेगी कनकनी

 

जे टी न्यूज, पूसा (समस्तीपुर):

उत्तर बिहार के जिलों में 17 से 21 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।सुबह में मध्यम से घने कुहासा छा सकता है।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डाआरपीसीएयू पूसा समस्तीपुर और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 09 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इस अवधि में 03 से 04 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।इस अवधि में सर्द वाली पछिया हवा चलने से ठंड व कनकनी बरकरार रहने का अनुमान है।सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button