संविधान बचाओ अतिपिछड़ा जगाओ रैली की सफलता को बैठक 20 अप्रैल को

संविधान बचाओ अतिपिछड़ा जगाओ रैली की सफलता को बैठक 20 अप्रैल को

जे टी न्यूज, मधुबनी।

आगामी 3 मई 2025 को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित अतिपिछड़ा रैली की सफलता हेतु 20 अप्रैल 2025 को मिल्लत टीचर ट्रेनिंग काॅलेज स्टेडियम रोड मधुबनी जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया है।बैठक में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।साथ ही मधुबनी जिला से राज्यसभा सदस्य डाॅ फैयाज अहमद,वर्तमान विधायक समीर कुमार महासेठ(मधुबनी),लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल,राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मंगनीलाल मंडल एवं मधुबनी जिला के पूर्व सांसद,विधायक सहित राष्ट्रीय जनता दल अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पंचायत तक उपस्थित रहेंगे।

“आरक्षण बचाओ,अतिपिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ” नारों के मधुबनी से हजारो की संख्या में पटना रैली में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।उक्त आशय की जानकारी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने दी है।

Related Articles

Back to top button