ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय वि o वि में पूजनीय ब्रह्मलीन दादी रत्न मोहिनी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय वि o वि में पूजनीय ब्रह्मलीन दादी रत्न मोहिनी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई जे टी न्यूज, समस्तीपुर: प्रखंड अंतर्गत प्रजापति ब्रह्मा कुमारी वि o विद्यालय के उपकेंद्र राघोपुर परिसर में विगत बृहस्पतिवार को नित्य दिन की भांति सुबह आध्यात्मिक वर्ग संचालन में प्रजापति ब्रह्मा एवं परमपिता शिव बाबा के द्वारा निर्देशित मुरली का पाठ आए सैकड़ों भाई बहनों को कराया गया। मुरली जैसे पवित्र आध्यात्मिक आचरण को सुचिता प्रदान करना, जीवन में कठोर अनुशासन, संकल्प की महत्ता आदि विविध विषयों पर चर्चा की गई। पुनः मेडिटेशन और संकल्प को दुहराया गया। सभी भाई बहनो ने उन संकल्पों को हृदयंगम किया।
पिछले सप्ताह 8 अप्रैल को वर्तमान में संस्था की प्रमुख प्रशासकीय प्रबंधक रतनमोहिनी दादी परम पिता शिव बाबा के गोद में समा गई । समस्त उपस्थित भाई बहनों ने दादी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उपस्थित भाई बहनों में भाई शतीश, भाई शिक्षक सुरेश दास, भाई राकेश कुमार, विनय कुमार राय, , भाई चंद्र शेखर,भाई लक्ष्मी रमण आदि पुराने और नए सदस्य ने भी भाग लिया। बहनों में बंदना, सीता, पुनीता सुनीता, हर्षिता पटेल आदि ने भी भाग लिया।

Related Articles

Back to top button