असमय वर्षा,भयानक तूफान और ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को मुआवजा दो

असमय वर्षा,भयानक तूफान और ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को मुआवजा दो जे टी न्यूज, बेगूसराय: 22 अप्रैल को समाहरणालय पर किसानों का भारी जूटान।
गेहूं उत्पादकों को 500 रु प्रति क्विंटल बोनस दो।
किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं, जीवन दाता है।
असमय बारिश,तूफान और ओलावृष्टि से किसानों के ऊपर एकाएक विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़े पैमाने पर गेहूं एवं मक्का फसलों को तबाह व बर्बाद कर दिया है, तो दूसरी ओर बड़े पैमाने पर पेड़-पौधा खासकर फलदार वृक्षों का टूट कर गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मगर सरकार अभी तक कुंभकर्णी निद्रा में सोयी है। इस विपत्ति की घड़ी में किसानों में भरोसा पैदा करने के लिए सरकार को अविलंब पर्याप्त मुआवजा का भुगतान करना चाहिए। उक्त बातें बीरपुर में किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए किसान नेता अशोक प्रसाद सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि बिना पंखा डुलाए, हवा नहीं मिलती। बिना लड़े हिस्सा नहीं मिलता। हम लड़ेंगे तो हमारी हाकमरी नहीं होगी। किसानों से खेती छीनकर अपने चहते कॉरपोरेट को जमीन देने के लिए ऐसी- ऐसी नीति बनाई जा रही है, ताकि किसान तवाह व बर्बाद होकर स्वयं खेती छोड़ने को विवश होगें। मगर हम मजबूर नहीं है, हमें अपनी ताकत को संगठित कर सरकार को बताना पड़ेगा। वोट हमारा राज कॉर्पोरेट का अब नहीं चलेगा। इस अवसर पर किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि 22 अप्रैल को वीरपुर से सैकड़ों किसान बेगूसराय मार्च करेंगे। किसान नेता पूर्व मुखिया रामप्रवेश सिंह ने कहा कि वीरपुर के जागरूक किसान अपने हकमारी के विरोध में एकजूट होकर बेगूसराय कुच करेंगे। किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध किसान नेता कामता सिंह ने कहा कि डीह पर से सैकड़ों किसान गुनहगारों को घेरने बेगूसराय जाएंगे। पूर्व पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव,अरुण महतो और सुबोध कुमार ने अधिक से अधिक किसानों को बेगूसराय चलने का आह्वान किया। किसान नेता अरुण राय ने सभी विचारों के किसानों से अपने सवाल पर संगठीत होने का अपील किया।महिला नेत्री पंचायत समिति सदस्या रीता देवी ने अपने संबोधन में किसानों की समस्या पर आयोजित गोष्ठी में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया। किसान गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता शिवशंकर सिंह उर्फ मलखान सिंह ने की

Related Articles

Back to top button