एनीमिया बचाव को लेकर साईकिल रैली आयोजित

 


जेटी न्युज
मोतिहारीlपु०च०
किशोरियों को स्वस्थ्य बनाना है, एनीमिया दूर भागना है के नारे के साथ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और चैंपियन परियोजना से जुड़े हुए महिला पंचायत जन प्रतिनिधि मुनचुन खातून पंचायत एकदरी द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर दिनांक 11 सितम्बर, 2020 को पूर्वी चंपारण जिले के छौरादानो में जागरूकता रैली निकाली गयी। जागरूकता रैली का आयोजन राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट संस्थान सेंटर फॉर कैटेलाईजिंग चेंज के द्वार संचालित चैंपियन परियोजना के अंतर्गत किया गयाl रैली प्रखंड कार्यालय से निकल कर एकदरी होते हुए पुन: प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचा। इस अवसर पर श्री मती रम्भा कुमारी, सी डी पी ओ, छौरादानो बताया की सामूहिक प्रयासों की बदौलत ही एनीमिया पर नियंत्रण संभव है। सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाते हुए व्यापक जागरूकता अभियान चला कर एनीमिया पर नियंत्रण की अपील की। एनीमिया नियंत्रण के लिए हमें अपने सोच के स्तर पर, सामाजिक स्तर पर और व्यवहार परिवर्तन के जरिए क्रांतिकारी कदम उठाना होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत और प्रखंड स्तर पर भी जागरूकता का आयोजन किया जाना आवश्यक है। कहा कि थोड़ी सी भी जानकारी हमें बड़ी परेशानियों से मुक्ति दिला सकती है। जागरूकता के जरिए हम एनीमिया से बचाव कर सकते हैं।

महिला वार्ड सदस्यों ने इस अवसर पर बताया की एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें एक व्यक्ति की सामान्य से कम लाल रक्त कोशिकाएं होती हैं या हीमोग्लोबिन की कम मात्रा होती है। इससे खून के द्वारा शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता कम हो जाती है और कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। कई मामलों में मृत्यु तक हो जाती है। जिस देश में 40 फीसदी से अधिक आबादी एनीमिया से ग्रसित हो तोयह एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या तो है ही। यहां यह बता देना भी जरूरी है कि महिलाओं और बच्चों में एनीमिया भारत में आधी सदी से एक बड़ी समस्या बनी हुई है।रैली कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपने हाथों में तकथी भी ले रखी थी जिसमे स्लोगन और नारे के माध्यम से एनीमिया के कारण एवं बचाव के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया।चैंपियन परियोजना में शामिल वार्ड सदस्यों को यह आशा है की वे इन सामुदायिक गतिविधियों एवं परिचर्चाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को एनीमिया के कारण एवं इससे बचाव संबंधी विषयों पर समुदाय, परिवार एवं महिलाओं को जागरूक कर संतुलित भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित कर पायेंगे एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य एवं आने वाले बच्चों में कुपोषण की समस्या को हमेशा के लिए मिटा पायेंगे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के तौर पर जिला समन्वयक आदित्य राज क्षेत्र कार्यकर्ता अरुण कुमार, महिला पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी, रहमान और मो. इमरान ने मुख्य भूमिका निभाया।

Related Articles

Back to top button