सुरक्षा मानक को 1 म्ई तक पुरा कर लें स्कुली ऑटो

सुरक्षा मानक को 1 म्ई तक पुरा कर लें स्कुली ऑटो जे टी न्यूज़, पटना : गांधी मैदान में ऑटो मेन्स युनियन बिहार की ओर से स्कूलों में बच्चों को ढोने वाले सैकड़ों ऑटो चालकों की एक आवश्यक बैठक युनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। युनियन ने इस बैठक में उपस्थित सभी ऑटो चालकों सहित सभी ऑटो संगठनों के नेताओं के प्रति आभार वयक्त किया गया और कहा गया कि स्कूलों में बच्चों को ढोने वाले ऑटो चालकों का रोजगार बचाने में सभी ऑटो संगठनों और सभी ऑटो चालकों की चट्टानी एकता के बदौलत लाखों ऑटो चालकों का रोजगार बच पाया है। युनियन के महासचिव ने उपस्थित सभी ऑटो चालकों से अपील की है कि 1 म्ई तक अपने अपने ऑटो में सुरक्षा के सभी मानक को पुरा कर लें और यातायात नियमों एंव मोटर भाइकल एक्ट का पुर्णतः पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को प्रथम प्राथमिकता दें।
बैठक में दिये गये आवश्यक निर्देश -:
1. ऑटो में जरुरी सभी जरुरी कागजात अवश्य रखें और बिना ड्राइविंग लाइसेंस परिचालन न करें
2. ऑटो के दोनों साइड जाली का गेट लगायें ताकि बच्चें ऑटो से बाहर अपना सर या हाथ नहीं निकाल सकें।
3. ऑटो में फस्ट एड और अग्नि शामन यंत्र अवश्य रखें।
4. बच्चों को स्कूल ले जाने एंव पहूंचाने के दौरान ऑटो के आगे ऑन स्कूल सेवा लिखा बोर्ड अवश्य लगायें।
5. ऑटो में ओवरलोडिंग न करें और किसी भी किमत पर बच्चों को आगे या पीछे न बिठायें।
युनियन के महासचिव ने कहा है कि परिवहन विभाग ने इसके अलावा जो भी सुरक्षा मानक जैसे जीपीएस, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरा आदि तय किये गए हैं उसके बारें में ऑटो में लगाने की अनिवार्यता पर पुनः विचार करने की अपील की है। महासचिव ने बताया कि ऑटो चालकों को इतनी आमदनी नहीं है कि ऑटो में इतना महंगा यंत्र अपनी राशि से खरीद कर लगा सकें और कहा कि ऑटो खुली वाहन है अगर इसमें इतना महंगा यंत्र लगायेंगे तो चोरी होने की संभावना है। अगर परिवहन विभाग या यातायात पुलिस चाहती है कि ऑटो में जीपीएस, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है तो परिवहन विभाग सभी स्कूलों में बच्चों को ढोने वाले ऑटो चालकों को अनुदान देकर एंव इन सभी सुरक्षा मानक का इंसोरेंस कराये ताकि सडकों पर परिचालन के दौरान चोरी होने पर उसका भारपाई इंसोरेंस कम्पनी करे।
इसके लिए परिवहन विभाग के सचिव से मिलकर पहल की अपील की जायेगी।
इस बैठक में मुख्य रूप से बिहार राज्य ऑटो रिक्शा (टेम्पू) चालक संघ के महासचिव मुर्तजा अली, अंजनी कुमार अंजनी, युनियन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह, उपाध्याय कृष्णा शर्मा,प्रधान नीलू प्रसाद, सचिव मनोज कुमार प्रभाकर, पप्पू कुमार, सतेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, अनिरुद्ध कुमार, संजीव कुमार, संतोष कुमार, राम कुमार शर्मा, राजू कुमार केसरी, पवन कुमार, मनोज कुमार केसरी, राहूल यादव आदि उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button