जिप सदस्य द्वारा हुई श्मशान घाट की घेराबंदी

जिप सदस्य द्वारा हुई श्मशान घाट की घेराबंदी

जेटीन्यूज/मधुबनी
लदनियां प्रखंड के नोनदरही गांव स्थित श्मशान घाट की घेराबंदी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसे जनता को हस्तगत करा दिया गया है। जिप सदस्य ललिता देवी द्वारा जिला परिषद मद के षष्टम् वित्त योजना के तहत घेराबंदी कराई गई है। इसके निर्माण पर 14 लाख की लागत आई है। इसकी स्वीकृति जिप सदस्य ललिता देवी की अनुशंसा पर जिप अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव ने दी थी। इसका निर्माण मुक्तिधाम के रूप में संपन्न किया गया है।
जानकारी संबंधित पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, पूर्व मुखिया रामदेव यादव, जिप सदस्य प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामचंद्र ठाकुर, राजवीर पासवान, प्रवीन साफी, ध्यानी कुमार यादव, हीरालाल शाह, अनिरुद्ध यादव आदि ने संयुक्त रूप से देते हुए जिप सदस्य ललिता देवी को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button