राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 75 वां शहादत दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 75 वां शहादत दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

मधुबनी।जेटी न्यूज

जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के तत्वावधान में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 75 वां शहादत दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन एवं श्रदांजलि सभा जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से किया गया
सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने श्रदासुमन निवेदित किया।
कार्यक्रम को संवोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के अजादी आंदोलन ने सैकड़ों वर्षों की गुलामी से मुक्ति मिला और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश कर दिया,आज सम्पूर्ण विश्व गांधी दर्शन को अंगीकार कर रहा है और उनके बताए रास्ते पर चलकर कई देशों ने अपनी आजादी प्राप्त किया है आज मार्क्सवाद और लेनिनवाद दुनिया से समाप्ति पर है लेकिन गांधीवाद आज भी प्रासांगिक है और कई विश्व के शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्ष ने भी स्वीकार किया है। प्रो झा ने कहा कृतज्ञ राष्ट्र आज शहादत दिवस मना रहा और गांधी जी को शिद्दत से स्मरण कर रहा,उनके त्याग और बलिदान आज भी राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर रहा है वहीं छद्मराष्ट्रवाद का नारा देने बाले लोग गांधी के पवित्र देश मे ही उन्हें नीचा दिखाने का खड़यँत्र करता है जो निंदनीय है, गांधी के हत्यारों को महिमामंडन का एक कुत्सित प्रयास किया जा रहा है और वैसे लोगों पर आज कोई कार्रवाई नही किया जा रहा है बल्कि उसको सरकारी स्तर पर प्रोत्साहित करने का भी प्रयास किया जा रहा है, आज देश के लोगों को चिंतन करने की जरूरत है और वैसे लोगों को हतोत्साहित करना चाहिए।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के एकता और अखंडता के प्रतीक है उन्ही के रास्ते पर चलकर देश समृद्धि शाली राष्ट्र बन सकता है। कार्यक्रम में ज्योतिरामन झा,डॉ मुनेश्वर यादव,अमानुल्लाह खान ,जिलाउपाध्यक्ष ज्योति झा,ऋषिदेव सिंह ने भी अपना विचार रखा। इस अवसर पर मो आकिल अंजुम, अनिल चन्द्र झा,मो रेहान,महेश चंद्र झा,मो सबीर,मुकेश कुमार झा पप्पू,श्रीराम मंडल,विश्वनाथ पासवान,मोहन कुमार,विनय झा,राजीव शेखर झा,वीरेन्द्र कुमार,शमसुल हक,गंगाधर पासवान, अशोक प्रसाद,मुरलीधर झा,सत्येंद्र पासवान, मो रिजवान, राज कुमार झा आदि दर्जनों लोग भी थे।

Related Articles

Back to top button